24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही स्वाधीन भारत का स्वप्न हुआ...

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही स्वाधीन भारत का स्वप्न हुआ साकार : ईडी

Published on

-आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीएचईएल ने मनाया
– ईडी को सीआईएसएफ ने दी सलामी

भोपाल

भेल में 77वां स्वाधीनता दिवस पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल एवं झांसी ने प्रशासनिक भवन के समक्ष राष्ट्रीय ध्वजा रोहण कर उपस्थित लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भोपाल ने उन्हें सलामी दी ।

इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं अन्य कर्मचारी सहित कमाण्डेण्ट, सीआईएसएफ भी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री निगम ने कहा कि देश को स्वाधीनता दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन जिनके बलिदान के कारण ही एक स्वाधीन भारत का स्वप्न साकार हुआ।

बीएचईएल ने देश की इस आर्थिक प्रगति के साथ सामंजस्य रखते हुए लाभ हासिल किया और भारत सरकार के आत्म निर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया अभियान के अंतर्गत उत्पादों में विविधता लाते हुए नये व्यापारिक क्षेत्रों में प्रवेश किया है । भोपाल के सभी उत्पाद समूह, कंपनी के उत्पादन और विकास में निरंतर अपना योगदान देते रहे हैं । हमें इस टीम भावना को सतत बनाए रखना है ।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...