भोपाल।
भेल से लगे ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के पास हथाईखेड़ा गांव की सड़क यूं तो सालों से खराब हैं लेकिन आज बारिश के बीच यहां के रहवासियों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। न इस सड़क से दोपहिया वाहन गुजर सकते है और न ही चार पहिया वाहन। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी से सटे इस गांव की सड़क के इतने बुरे हाल है तो प्रदेश के अन्य गांवों की सड़क के क्या हाल होंगे।
ग्रामीण लाला राम प्रकाश, जीतेंद्र, जमनाप्रसाद, रूप लाल प्रजापति, हितेश चौकसे, मदन प्रजापति, आदि ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर से की है। अब उनकी नजर इस सड़क पर कब पड़ेगी और कब बनेगी सड़क इसका ग्रामीणों को इंतजार है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गर्ग का निधन
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपाल दास गर्ग का 94 साल की आयु में शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने भूमिगत रहकर स्वतंत्रता आन्दोलन मे भाग लिया था। उनकी अंतिम यात्रा 20 अगस्त 2023 दिन रविवार दोपहर 11:00 बजे निज निवास 14/2बी सुमित अपार्टमेंट साकेत नगर भोपाल से सुभाष नगर विश्राम घाट रवाना होगी।
