भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी में 24 अगस्त को कुछ ईडी रिटायर होंगे। इसके पूर्व ही भेल दिल्ली कारपोरेट ने तबादला आदेश निकालना शुरू कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो बीएचईएल रानीपेट यूनिट के ईडी राजीव सिंह को भोपाल यूनिट का मुखिया बनाने का लगभग तय हो गया है। ऐसे में वर्तमान ईडी विनय निगम झांसी यूनिट की ही कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि उनके पास भोपाल और झांसी यूनिट पहले से ही थी।
यह खबर पहले ही प्रमुखता से प्रकाशित की जा चुकी है। सोमवार को भेल दिल्ली कारपोरेट में एमसीएम की बैठक आयोजित की गई थी। खबर है कि इस बैठक के बाद कारपोरेट प्रबंधन दोनो कार्यपालक निदेशकों के तबादला आदेश जारी कर सकता है। इधर हैदराबाद यूनिट के महाप्रबंधक श्याम बाबू को तत्काल प्रभाव से बेंगलुरू यूनिट में जीएम ऑपरेशन व एचआर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्याम बाबू अब बेंगलुरू ईडी ईडीएन को अपनी रिपोर्ट करेंगे।
