12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यपत्नी को हाईप्रोफाइल लोगों के पास भेज अंतरंग पलों को करता था...

पत्नी को हाईप्रोफाइल लोगों के पास भेज अंतरंग पलों को करता था रिकॉर्ड! BJP नेता सना खान केस मर्डर में खुलासा

Published on

नागपुर,

भारतीय जनता पार्टी की नेता सना खान हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमित साहू और उसका साथी मिलकर 35 वर्षीय पीड़ित महिला पर अत्याचार करते थे. इसके बाद आरोपी ने उसे अपने परिचित लोगों के पास भेजा और उनसे अश्लील वीडियो और तस्वीरें लेने को कहा. इसके बाद उन फोटो और वीडियोज की मदद से अमित साहू और उसके साथी लोगों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूल रहे थे. यह खुलासा नागपुर पुलिस की जांच में हुआ है.

बीजेपी नेता सना खान के मामले में नागपुर सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. भले ही सना का शव अभी तक नहीं मिला है, लेकिन हर दिन इस हत्या मामले में नए खुलासे हो रहे हैं. नागपुर के डीसीपी जोन 2, राहुल मदने ने आजतक को बताया कि सना खान हत्या मामले में हमने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम धर्मेंद्र यादव है. अमित शाहू अपने साथी की मदत से पीड़ित महिला को लोगों के पास भेजते थे फिर उनके अश्लील फोटो, वीडियो बनाते थे, फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करते थे.

अमित चलाता था सेक्सटॉर्शन का रैकेट
अमित साहू और उसके साथियों का यह सेक्सटॉर्शन का रैकेट जबलपुर से नागपुर तक जारी था. इसमें वो 35 वर्षीय पीड़ित महिला का इस्तमाल करते थे फिर अश्लील वीडियो और फोटो की मदद से लोगों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे.

दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के मुताबिक जबलपुर, नागपुर के आरोपी अमित साहू और उसके साथियों ने अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए लोगों से लाखों रुपए वसूले हैं. आरोपी अमित शाहू, धर्मेंद्र यादव के खिलाफ ब्लैकमेल, छेड़खानी, फिरौती, हफ्तावसूली, आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. आईपीसी की धारा 384, 386, 389, 354 (डी), 120 (बी), 34 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66 (ई), 67, 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. नागपुर पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी है.

कैस हुआ सना खान का मर्डर?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र निवासी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान नागपुर से जबलपुर पहुंची थीं. जबलपुर में सना खान का पति अमित साहू ढाबा चलाता है. पुलिस का कहना है कि सना पति अमित की बिजनेस पार्टनर भी थीं. पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद था. इसी को लेकर अमित ने सना की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी थी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...