23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेलकर्मी को मिला पुरस्कार

भेलकर्मी को मिला पुरस्कार

Published on

भोपाल

महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भेल भोपाल के मोटर सर्विस विभाग में आर्टिजन के पद पर कार्यरत युवा कर्मचारी अतुल मालवीय को वित्तीय वर्ष 2023 में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से कार्यपालक निदेशक विनय निगम एवं महाप्रबंधक विकास खरे द्वारा सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मोटर सर्विस विभाग तकनीकी क्षेत्र में ग्राहकों को समय-समय पर मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल समाधान प्रदान करता है श्री मालवीय को यह पुरस्कार शीर्ष प्रबंधन द्वारा तीसरी बार प्रदान किया गया है ।

कला विकास समिति पिपलानी बीएचईएल की वार्षिक बैठक- विविध कला विकास समिति द्वारा लगातार सनातन संस्कृति का प्रचार भगवान राम की लीला के मंचन के माध्यम से विगत 64 वर्षों से किया जा रहा है। इस समिति की बैठक में चुनाव संपन्न हुए। आगामी रामलीला और दशहरा कार्यक्रम हेतु विस्तृत चर्चा के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा  , महासचिव शिवप्रसाद साहू ,  उप महासचिव आरएस अरोड़ा, विश्वनाथ दशोरे , यूपी शर्मा, हिम्मत राव पाटिल, दिनेश करण, लक्ष्मण पाटील आनंद आर्य , कपिलेंद्र, एमके सेन, राजीव आर्य, जगदीश गुप्ता, राजेश बर्मन, राहुल सिंह, लोकेश मौर्य और समस्त कलाकर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...