23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल दिल्ली कारपोरेट ने किए ऑर्डर जारी अब राजीव सिंह होंगे बीएचईएल...

भेल दिल्ली कारपोरेट ने किए ऑर्डर जारी अब राजीव सिंह होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

Published on

– विनय निगम संभालेंगे झांसी की कमान

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट के मुखिया कौन होंगे इन अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया है। भेल दिल्ली कारपोरेट ने देर रात आदेश जारी कर भोपाल के ईडी राजीव सिंह को बना दिया है। वह वर्तमान में भेल की रानीपेट यूनिट की मुखिया हैं। साथ ही भोपाल कॉडर के अफसर भी रहे हैं। श्री सिंह भोपाल यूनिट में महाप्रबंधक हाईड्रो के पद पर रहते हुए बाहर की यूनिट में भेज गए थे। वह रानीपेट यूनिट में कार्यपालक निदेशक बने।

भोपाल कॉडर का होने के कारण यह कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि वह एक बार इस यूनिट की कमान जरूर संभालेंगे। देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर यह आदेश जारी हो गए। इसी तरह तबादला आदेश के तहत भेल भोपाल यूनिट के ईडी विनय निगम को झांसी यूनिट वापस भेज दिया है। उनके पास इस यूनिट का प्रभार भोपाल यूनिट के साथ पहले से ही था।

खास बात यह है कि उन्हें वंदेभारत टे्रन को-ऑरडीनेशन का अतिरिक्त काम भी दिल्ली कारपोरेट ने सौंपा है। वहीं झांसी यूनिट के जीएम एंड हेड विनय मिनोचा को जीएम ऑपरेशन बनाया गया है। वह ईडी विनय निगम को रिपोर्ट करेंगे। भेल की सबसे यूनिट के जीएम इंचार्ज एस एम रामानाथन त्रिची को भेल की रानीपेट यूनिट का अतिरिक्त प्रभार देकर शीर्ष प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया है।

नए ईडी दूसरे सिंघम है
पिछले एक साल से भेल भोपाल यूनिट को पटरी पर लाने वाले ईडी विनय निगम ने एक तेजतर्रार अफसर के रूप में सिंघम स्टाइल में काम कर काफी हद तक काम न करने वालों की नाक में नके ल डाल दी थी। उनके समय कारखाने में धरना प्रदर्शन और जन्मदिन मनाने वाले को काफी हद तक रोका। अब नए ईडी राजीव सिंह काफी तेज तर्रार अफसर के रूप में जाने जाते हैं। अनुशासन का पाठ पढाने में वह श्री निगम से कम दिखाई नहीं देते। इसीलिए उनके भोपाल आने की खबर के बाद काम न करने वालों में काफी हड़कंप मचा हुआ है। मई 2025 में रिटायर होने वाले श्री सिंह को इस यूनिट को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ खेलना पड़ेगा।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...