12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी: बीच सड़क BJP नेता की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर...

यूपी: बीच सड़क BJP नेता की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा!

Published on

महराजगंज ,

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से छेड़खानी की घटना सामने आई है. यहां सड़क पर टहलने निकलने एक शख्स की पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही विरोध करने पर मनचलों ने पत्नी के सामने ही शख्स की पिटाई कर दी. फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

पीड़ित का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है. वो स्थानीय भाजपा नेता हैं और सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं. रविवार की रात संजय अपनी पत्नी संग टहलने निकले थे. तभी रास्ते में शराब के नशे में तीन लोग बाइक से आए और उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे. जब उन्होंने विरोध किया तो मनचले संजय के साथ मारपीट करने लगे.

बाइक में सवार होकर आए थे तीन लोग
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि रात में वह भोजन करने के बाद अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरह टहलने निकले थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन मनचले उनके पास से निकले और भद्दी-भद्दी टिप्पणी करते हुए पत्नी को छेड़ने लगे. मनचलों से बचने के लिए जब उन्होंने अपना रास्ता बदला तो वे भी बाइक मोड़कर लौट आए. इसके बाद विरोध करने पर पिटाई करने लगे.

हालांकि, शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो मनचले भाग खड़े हुए. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. जिसपर सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर जिले के एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है. सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपितों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा और न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...