12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यजबरन निकाहनामा और धर्म परिवर्तन... बांग्लादेशी सानिया को लेकर क्या बोला नोएडा...

जबरन निकाहनामा और धर्म परिवर्तन… बांग्लादेशी सानिया को लेकर क्या बोला नोएडा का सौरभ तिवारी?

Published on

नोएडा ,

बांग्लादेश से पति के लिए भारत आई सानिया अख्तर मामले में नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई है. सानिया पिछले एक हफ्ते से पुलिस के संपर्क है. मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा कर रही हैं. पुलिस सानिया के पति सौरभ कांत तिवारी से भी पूछताछ कर रही है. इस दौरान सानिया ने सौरभ से अपने संबंधों को लेकर कई दस्तावेज पेश किए हैं. जिस पर सौरभ ने रिएक्ट किया है.

बता दें कि 29 साल की सानिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे के संग भारत आई है. उसका दावा है कि तीन साल पहले ग्रेटर नोएडा के शिवालिक होम्स सोसायटी में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी (47) बांग्लादेश में नौकरी के लिए आए थे. इसी दौरान सौरभ ने उससे शादी रचाई थी. इतना ही सानिया के मुताबिक, सौरभ ने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपना लिया है. इसके लिए सानिया ने मैरिज सर्टिफिकेट और धर्म परिवर्तन के कागजात भी पुलिस को दिखाए हैं.

वहीं, सौरभ कांत तिवारी ने बातचीत के दौरान बताया कि निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागज पर सानिया अख्तर और उसके परिजनों ने जबरदस्ती साइन करवाया था. उसने सानिया से तलाक के लिए बांग्लादेश के कोर्ट में अर्जी डाल रखी है लेकिन उसके बावजूद महिला नोएडा में आकर उसे परेशान कर रही है. पिछले एक हफ्ते से पुलिस कई बार उसे पूछताछ के लिए बुला चुकी है.

नोएडा पुलिस कर रही जांच
सौरभ ने कहा है कि उसका केस बांग्लादेश कोर्ट में चल रहा है. भारत मे उसने किसी तरह का कोई अपराध नही किया है. उसके बावजूद पुलिस कह रही है कि वो सानिया की रहने की व्यवस्था करे. सौरभ ने साफ तौर पर कहा है कि बांग्लादेशी कोर्ट का जो निर्णय होगा वो उसे मानेगा. बच्चे के लिए अगर कोर्ट खर्चा देने को कहेगी तो वो खर्चा भी देगा.

जबकि, दूसरी ओर बांग्लादेशी सानिया के वकील ने कहा कि महिला के बच्चे की तबीयत खराब है. सौरभ ने बांग्लादेश में उससे यह झूठ बोलकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. दोबारा शादी के बाद दोनों साथ मे खुश रहेंगे. वकील ने सानिया और सौरभ की कई तस्वीरें भी सामने रखी हैं. फिलहाल, सीमा हैदर की तरह अब सानिया का मामला भी खूब सुर्खियां बटोरने लगा है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...