9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यED भेजकर अमूल्य तोहफा दिया, आभार... करीबियों पर छापेमारी से 'बेफ्रिक' सीएम...

ED भेजकर अमूल्य तोहफा दिया, आभार… करीबियों पर छापेमारी से ‘बेफ्रिक’ सीएम ऐसे मना रहे बर्थडे

Published on

रायपुर,

सीएम भूपेश बघेल का चुनाव में जाने से पहले आज आखिरी बर्थडे हैं। ऐसे में सुबह से उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ है। इस बीच उनके सलाहकार और ओएसडी के घर पर ईडी ने सुबह से छापेमारी शुरू कर दी है। ईडी की छापेमारी से सीएम के बर्थडे पर सियासी पारा चढ़ गया है। रायपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं, सीएम भूपेश ने बघेल ने शायराना अंदाज में केंद्र पर हमला किया है। साथ ही बेफ्रिक होकर परिवार के साथ बर्थडे मना रहे हैं।

ED भेजकर अमूल्य तोहफा दिया
अपने सहयोगियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री और अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

विनोद वर्मा के घर चल रही छापेमारी
दरअसल, सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर पर सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की छापेमारी किस मामले को लेकर चल रही है, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, ईडी की कई टीमें सीएम के करीबियों के ठिकानों पर अलग-अलग दबिश दी है।

बेफिक्र होकर सीएम मना रहे बर्थडे
वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने बर्थडे की शुरुआत अपने परिवार के साथ की है। ईडी की कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ट्वीट किए हैं। तस्वीर में परिवार के लोग दिख रहे हैं।

62 साल के हुए सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को हुआ है। वह आज 62 साल के हो गए हैं। बर्थडे पर पत्नी ने तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की हैं। भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं। 2018 में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद वह मुख्यमंत्री बने हैं।

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई पर किया प्रहार
वहीं, छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने भी हमला किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में आज की जा रही ED रेड्स हार से घबराई हुई बीजेपी करवा रही है। पिछले कुछ दिनों में कई सर्वेज़ में बीजेपी की भारी हार दिखाई जा रही है। कांग्रेस की सरकार के पीछे छत्तीसगढ़ लोगों की जनता की ताकत है। हमें डराया नहीं जा सकता।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...