7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकुल्लू में देखते ही देखते जमींदोज हुईं कई बहुमंजिला इमारतें, सामने आया...

कुल्लू में देखते ही देखते जमींदोज हुईं कई बहुमंजिला इमारतें, सामने आया तबाही का वीडियो

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारी बारिश का कहर जारी है। यहां दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है। ताजा मामला कुल्लू जिले के आनी उपमंडल का है। यहां कुछ सेकेण्ड में देखते ही देखते ही एक 4 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इस घटना का कई लोगों ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा लैंड स्लाइड के कारण दो और ईमारतें भी मलबे में बदल चुकी हैं।

हिमाचल के लोग हर घड़ी दहशत में जी रहे हैं। फिलहाल किसी के मौत ही सूचना नहीं मिली है। हालांकि वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि उस घऱ में कई लोग थे। फिलहाल राहत-बचाव टीम मौक पर पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कुल्लू जिले के आनी बस स्टैंड के पास हुई है। दरअसल, आनी बस स्टैंड के पास की इमारत के पीछे लैंडस्लाइड हो रहा था। नाले का पानी बिल्डिंग के पीछे ही गिर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एकदम से पेड़ हिलने लगता है। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में चार मंजिला इमारत गिरकर मलबा बन जाता है। हादसे के बाद हर तरफ धूल ही धूल दिखाई देती है।

धूल के कारण कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। एक शख्स कह रहा है कि इमारत के ऊपर कुछ लोग हैं। घटना के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई। गौरतलब है कि प्रशासन ने लगभग एक सप्ताह पहले ही बिल्डिंग खाली करने का नोटिस जारी किया था। वीडियो में एक शख्स भागता हुआ नजर आ रहा है। आवाज आ रही है ओ माई गॉड…ओ यारा। वह बार-बार भगवान को याद कर रहा है। इसके बाद बिल्डिंग गिर जाती है और हर तरफ धुंआ ही धुंआ हो जाता है।

हिमाचल में भारी बारिश से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। शिमला में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश से प्रदेश में दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। लैंडस्लाइड से यहां बुरा हाल हैं। कई लोगों के घऱ मलबे में तब्दील हो चुके हैं। यातायात बाधित है। कुल 5 नेशनल हाईवे सहित 709 सड़कें अभी भी बंद बंद हैं। यहां मंगलवार को बारिश शुरू हुई जो बुधवार पूरे दिन होती रही। यहां भी भारी बारिश के आसार हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...