7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी: मंत्री जी को पकड़नी थी ट्रेन, लखनऊ रेलवे स्‍टेशन के एस्केलेटर...

यूपी: मंत्री जी को पकड़नी थी ट्रेन, लखनऊ रेलवे स्‍टेशन के एस्केलेटर तक पहुंचा दी SUV, यात्री हैरान

Published on

लखनऊ ,

यूपी के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां मंत्री जी को ट्रेन पकड़ने के लिए ज्यादा पैदल न चलना पड़े, इसके लिए उनकी SUV को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचा दिया गया. यहां पहुंचने के बाद सीधे एस्केलेटर के पास मंत्री की SUV का दरवाजा खुला. इस दौरान उनकी गाड़ी को दिव्यांग के लिए बने रैम्प में चढ़ाकर एस्केलेटर तक पहुंचाया गया. मालूम हो कि एस्केलेटर तक केवल पैदल ही यात्री जाते हैं. लेकिन मंत्री जी के लिए इस नियम की अनदेखी की गई. आइए जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है. यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन नंबर 13005 (हावड़ा-अमृतसर, पंजाब मेल) से लखनऊ से बरेली जाना था. ट्रेन स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर आने वाली थी. ऐसे में मंत्री धर्मपाल सिंह को मुख्य पोर्टिको आकर ज्यादा पैदल न चलना पड़े, उनकी SUV को सीधे प्लेटफार्म नंबर 1 से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया. जिस दौरान ये सब हुआ स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे.

बताया गया कि भारी बारिश के चलते मंत्री अपनी गाड़ी से नहीं उतर सकते थे. इसलिए SUV को एस्केलेटर तक ले जाया गया. उनकी SUV दिव्यांग रैम्प पर चढ़कर प्लेटफ़ार्म नंबर 1 से सटे एस्केलेटर तक पहुंची थी. मौके पर मौजूद लोगों की माने तो जैसे ही गाड़ी एस्केलेटर तक पहुंची, पास में खड़े यात्री ये देखकर सकपका गए और एक पल के लिए अफरातफरी मच गई. नियम के मुताबिक, एस्केलेटर तक यात्री पैदल ही जाते हैं.

हालांकि, मंत्री की ओर से जो सफाई दी गई है उसमें बताया गया है कि उन्हें देर हो रही थी और बारिश तेज होने के कारण गाड़ी को एस्केलेटर तक ले जाया गया. वहीं, CO चारबाग संजीव सिन्हा के मुताबिक, मंत्री धर्मपाल सिंह ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचे. ट्रेन छूटने का समय हो रहा था. इसलिए उनके वाहन को रैंप से होकर एस्केलेटर तक जाने की व्यवस्था की गई.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...