भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) यूनिट के मुखिया राजीव सिंह गुरूवार को बीचईएल के रानीपेट यूनिट का कार्यभार त्रिची यूनिट के मुखिया एसएम रामानाथन को सौंपकर भोपाल रवाना हो गए हैं। वह शुक्रवार को भोपाल यूनिट का कार्यभार ईडी विनय निगम से लेंगे। यह औपचारिकता शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। वहीं श्री निगम झांसी के साथ वंदे भारत कोऑरडीनेशन का काम भी देखेंगे। वह पहले से ही झांसी यूनिट के मुखिया थे।
