भोपाल
गोविन्द्पुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर में गुरूवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे सड़कों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गोविन्द पुरा विधानसभा क्षेत्र में 16 सड़कों का 18 करोड़ से अधिक राशि के कार्य किये जा रहे हैं। गुरूवार को श्रीमती गौर ने सबसे पहले गल्ला मण्डी के सामने से चौरसिया मंदिर तक जाने वाली निर्माणाधीन सडक का निरीक्षण किया। यह सड़क वार्ड न. 73 में आती हैं। श्रीमती गौर ने यहां की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय लोगों से चर्चा कर सड़क निर्माण करने का निर्णय किया था। लोगों ने अपने ओटले तुड़वा कर सडक निर्माण का कार्य भी शुरू करवाया।
यही हालात वार्ड 72 के कीचड़ से भरी बिहारी कालोनी की सड़क की थी। अब यहां पक्की सड़क बन रही हैं। मुख्य मार्ग के साथ गली की भी सड़कें बन रही हैं। विधायक के औचक निरीक्षण से स्थानीय महिलाओं ने विधायक श्रीमती गौर का स्वागत कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। निरीक्षण के समय लोनिवि के अधीकारी लखन मोर्या नगर निगम के अधिकारी राकेश. फुरकान, जोन अधिकारी श्री बडगैया, एवं मण्डल अध्यक्ष, नीलेश गौर, पार्षद राजू राठौर, विकास पटेल, राजू लोधी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
