4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यछत पर चढ़े सांड का वीडियो हो रहा वायरल, अखिलेश यादव ने...

छत पर चढ़े सांड का वीडियो हो रहा वायरल, अखिलेश यादव ने ऐसे ली चुटकी

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर खुले में घूम रहे जानवरों का मुद्दा सोशल मीडिया के माध्यम से उठाते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक सांड छत पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इसे उतारने के लिए हवाई बुलडोजर की जरूरत है।

छत पर चढ़े सांड का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांड छत पर चढ़ा हुआ है और एक शख्स उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है। दीवार की ईंट को हटाकर सांड के उतरने का रास्ता बनाते लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सांड फिर भी नीचे नहीं उतरा। वीडियो कब और कहां का है, ये जानकारी नहीं है लेकिन अखिलेश यादव ने इस वीडियो के जरिए सरकार पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अखिलेश यादव ने ली चुटकी
अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा है, “इसको उतारने के लिए तो हवाई बुलडोज़र चाहिए… उप्र सरकार तुरंत आर्डर दे!” सोशल मीडिया पर तमाम लोग भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभय सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘केंद्र में अगर I.N.D.I.A की सरकार आए तो अखिलेश बाबू को ‘सांड रखरखाव केंद्रीय मंत्री’ बनाया जाए… क्योंकि सांड के ऊपर PHD किए हुए हैं ।’

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
किरण यादव नाम की यूजर ने लिखा, ‘गौ माता तो हमारे पूर्वज की धरोहर हैं, प्रभु श्री कृष्णा गऊ पालक से भी जाने जाते हैं आपको तो तुरंत जानकारी लेकर तुरंत वहां से इसकी सुरक्षा और रक्षा करनी चाहिए थी और आप मजाक में उड़ा रहे हो।’ @AslamChopdar11 ट्विटर हैडल से ट्वीट किया गया, ‘पता नहीं, आपके अकाउंट चलाने वाले ऐसे ही हैं या आप के पास अब यही मुद्दा ही बचा है योगी के आगे। कौन यकीन करेगा आप 5 साल मुख्यमंत्री भी रह चुके हो!’

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया था कि आज का सुपर स्पेशल ‘सांड समाचार’ : सांड के साथ टेम्पो का टकराव! आज का ‘सांड विचार’ : उप्र पर्यटन अब ऐसे वीडियो को विश्व भर में प्रचारित करके ‘जान-जोखिम में डालना पसंद करनेवाले पर्यटकों’ को उप्र में आमंत्रित कर सकता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...