4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमधुमिता मर्डर : अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी आएंगे जेल से बाहर,...

मधुमिता मर्डर : अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी आएंगे जेल से बाहर, पर 25-25 लाख के बॉन्ड भरने के बाद

Published on

नई दिल्ली

बाहुबली नेता और उत्तर प्रदेश के मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन दोनों जेल से बाहर तभी निकल पाएंगे जब वो 25-25 लाख के बॉन्ड जमा करवाएंगे। मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में दोनों सजा काट रहे हैं। दोनों की जेल से रिहाई का रास्ता तब साफ हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें उनकी समय पूर्व रिहाई का आदेश दिया गया था। दोनों गोरखपुर की जेल में सजा काट रहे थे। यूपी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

योगी सरकार ने अमरमणि और उनकी पत्नी को जेल से बाहर करने का रास्ता साफ कर दिया था। उसके बाद गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने ये आदेश जारी किया। 25-25 लाख के बॉन्ड जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तर के जरिये सरकार के पास जमा कराए जाएंगे। यूपी सरकार ने दोनों की उम्र को देखते हुए रिहाई का फैसला किया। अमरमणि त्रिपाठी की उम्र इस समय 66 साल है जबकि उनकी पत्नी की 61 साल है। दोनों इस समय गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं।

अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी को को पोएट मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में 2007 में सजा सुनाई गई थी। रिकार्ड के हिसाब दोनों 16 साल से ज्यादा की सजा काट चुके हैं। लेकिन मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला का आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी अपना सजा के 60 फीसदी हिस्से में जेल से बाहर रहे हैं। उनका कहना है किस सरकार कह रही है कि दोनों का जेल में बर्ताव अच्छा रहा। इसके बेस पर उनको छोड़ने का फैसला किया गया है। निधि ने आशंका जताई है कि दोनों के जेल से बाहर आने के बाद उसके साथ परिवार की जान को खतरा पैदा हो गया है।

निधि का कहना है कि उन्होंने RTI के जरिये जो जानकारी जुटाई है उसमें पता चला है कि दोनों सजा के बड़े हिस्से के दौरान बाहर तफरीह कर रहे थे। मधुमिता की बहन का कहना है कि दोनों को रिहा करने के खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट तक गईं लेकिन वहां से सरकार के फैसले में दखल देने से मना कर दिया गया। उसका कहना है कि अमरमणि के मुलायम सिंह यादव से अच्छे संबंध थे। उसके बाद वो मायावती के नजदीक हो गया था। 2007 के एक इंटरव्यूह में उसने अपनी जान को खतरा बताया था। उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया था। त्नी आएंगे जेल से बाहर, पर 25-25 लाख के बॉन्ड भरने के बाद

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...