4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : पिता से बदला लेने के लिए मासूम बच्ची से...

उत्तर प्रदेश : पिता से बदला लेने के लिए मासूम बच्ची से रेप फिर हत्या, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Published on

वाराणसी ,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता से बदला लेने के लिए 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय वनवासी उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर किया है.

जानकारी के मुताबिक चंदौली निवासी दोना पत्तल बेचने वाला एक परिवार 14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर सोया था. देर रात जब बच्ची के पिता की नींद खुली तो उनकी बच्ची गायब थी. उन्होंने इधर-उधर ढूंढा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर 15 अगस्त की सुबह बच्ची का शव राजघाट पल के ढलान के समीप झाड़ियों पर पड़ा मिला.

मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 24 संदिग्धों को पकड़ा और उनका DNA जांच के लिए भेजा. इसके बाद पुलिस ने संजय वनवासी नाम के युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि रात में सोते समय वह बच्ची को उठाकर ले गया था. फिर उसके साथ रेप कर हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इस मामले पर डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मृतक बच्ची का पिता पारस वनवासी अपने साथियों के मिलकर उसे पत्ता बेचने के दौरान परेशान करता था और उसका पैसा, मोबाइल ले लेता था. जिस कारण वह हमेशा उसके परिवार से बदला लेने की नियत और रंजिश रखता था. बच्ची से रेप और हत्या की घटना बदलने की भावना को लेकर की गई थी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...