नई दिल्ली
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग की घटना सामने आई है। इस हादसे में अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है, कुछ यात्री जख्मी भी बताए जा रहे हैं। आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट है जिस वजह से पहले तेज धमाका हुआ और फिर टूरिस्ट कोच आग की चपेट में आ गया।
हादसे का वीडियो आया सामने
बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन के टूरिस्ट कोच में ये आग लगी, वो लखनऊ से रामेश्वरम की तरफ जा रही थी। लेकिन जब ट्रेन मदुरै स्टेशन के पास पहुंची, उसने अचानक से आग पकड़ ली। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आग की लपटे ट्रेन की खिड़की से बाहर निकल रही हैं। लोग भी चिल्लाते हुए देखे जा सकते हैं, जमीन पर अफरा-तफरी वाला माहौल है।
अवैध सिलेंडर हादसा का कारण
जानकारी मिली है कि ट्रेन के एक प्राइवेट पार्टी में कोच में ये आग लगी थी। उस कोच में अवैध तरीके से सिलेंडर ले जाया जा रहा था। उसी सिलेंडर में फिर ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हो गया। यानी कि लापरवाही वाली बात भी सामने आ रही है। अभी के लिए सारा फोकस घायलों के उपचार पर दिया जा रहा है। पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।
VIDEO | Madurai District Collector confirms eight casualties in the fire that broke out in a parked tourist train earlier today. Another 20 injured have been admitted to the Government Rajaji Hospital, Madurai. Rescue operation is underway. pic.twitter.com/Vtt5Hyh5yw
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2023
आर्थिक सहायता का ऐलान
अब इस घटना के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे एक टूरिस्ट ट्रेन में कोई अवैध तरीके से सिलेंडर लेकर आ गया, क्यों किसी तरह की चेकिंग रेलवे स्टेशन पर नहीं की गई। अधिकारी अभी इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं, उनकी तरफ से सिर्फ लोगों की जान बचाने की बात कही जा रही है। वैसे राहत की बात ये है कि सिर्फ एक ही कोच में आग लगी, वो दूसरे कोचों तक नहीं पहुंची। वहीं क्योंकि सूचना सुबह 5.15 पर ही दे दी गई थी, ऐसे में बचाव कार्य भी जल्द शुरू कर दिया गया।
इसके अलावा रेलवे की तरफ से मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। जोर देकर कहा गया है कि हर संभव मदद की जाएगी। इस हादसे पर एक जारी बयान में डीएम ने कहा है कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई…कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 9 शव निकाले गए हैं…बचाव अभियान जारी है।
