6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी में हॉरर किलिंग... मां-बाप और 2 भाइयों ने नाबालिग को कुल्हाड़ी...

यूपी में हॉरर किलिंग… मां-बाप और 2 भाइयों ने नाबालिग को कुल्हाड़ी से काट डाला

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी को माता-पिता और दो भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, डीएम सहित थाने की फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल की. साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दिल दहला देने वाली ये घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. शनिवार को 17 साल की नाबालिग बेटी को माता-पिता और दो भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि नाबालिग दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी. इसकी जानकारी मिलते ही मां-बाप ने उस पर पाबंदी लगा दी थी.

‘बेटी को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा’
बावजूद इसके कथित तौर पर नाबालिग मोबाइल से लड़के से लगातार बात कर रही थी. एक दिन मां-बाप ने बेटी को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया. इसी बात को लेकर घर में विवाद भी हुआ. इसके बाद मां-बाप और उसके दो भाइयों ने मिलकर नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है- एसपी
इस वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी माता-पिता और दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोग बेटे द्वारा किसी से फोन पर बात करने से नाराज थे. आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल की है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...