6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यUP: मामूली विवाद के बाद दबंगों ने कर दी महिला ग्राम प्रधान...

UP: मामूली विवाद के बाद दबंगों ने कर दी महिला ग्राम प्रधान की पिटाई, पांच गिरफ्तार

Published on

आजमगढ़,

यूपी के आजमगढ़ में विवाद के बाद कुछ लोगों ने महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी जिसका वीडिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है.दरअसल रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के बाद गांव के दबंगों ने महिला प्रधान को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. इस घटना को लेकर इलाके में लोग आक्रोशित हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक दबंगों द्वारा आए दिन मारपीट की जाती है लेकिन स्थानीय पुलिस से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. आरोप है कि आए दिन गांव के कुछ दबंग किसी न किसी बहाने महिला ग्राम प्रधान को पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर प्रताड़ित करते हैं.पीड़ित महिला ग्राम प्रधान ने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि रास्ते में छज्जा दिए जाने के विवाद को लेकर इस बार झगड़ा हुआ है. दबंग लोगों ने हमें बुरी तरह से पीटा है. जब भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जाते हैं तो मेरी बातों को नहीं सुना जाता है.

महिला ग्राम प्रधान ने कहा, ‘दबंग पैसे वाले हैं, पैसा खर्च कर मामले को रफा दफा कर देते हैं, आज फिर दबंगों के साथ सड़क पर बना रहे छज्जे को लेकर विवाद हुआ जिसमें लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को बुरी तरह से मारा पीटा है.’ पीड़ित महिला ने कहा, ‘इसकी शिकायत करने हम फिर थाने पर आए हैं, अगर इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो सिर्फ एसपी ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाएंगी.’

उन्होंने कहा, ‘इस इलाके में महिलाओं के साथ जिस तरह का अत्याचार हो रहा है, इस पर हम कार्रवाई चाहते हैं. महिला ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने स्थानीय थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया.’ एसपी सिटी आजमगढ़ ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर नामजद 7 लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...