12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यBPL कार्ड होल्डर वॉचमैन के नाम 10 करोड़ की जमीन, अतीक की...

BPL कार्ड होल्डर वॉचमैन के नाम 10 करोड़ की जमीन, अतीक की बेनामी जायदाद का पर्दाफाश

Published on

नई दिल्ली,

गैंगस्टर अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति जांच शाखा को पता चला है कि उसने अपने साथ काम करने वाले एक करीबी के वॉचमैन के नाम पर भी संपत्ति खरीदी थी.आयकर विभाग की बेनामी जांच शाखा ने मोहम्मद अशरफ के चौकीदार के रूप में काम करने वाले सूरज पाल के नाम पर खरीदी गई कई भूखंडों के लिए कुर्की का आदेश जारी किया है.

बता दें कि मोहम्मद अशरफ गैंगस्टर अतीक अहमद का करीबी सहयोगी और दाहिना हाथ था. मोहम्मद अशरफ के चौकीदार के रूप में काम करने वाले सूरज पाल के नाम पर ये संपत्तियां अतीक अहमद ने ही खरीदी थी.

जिसके नाम पर करोड़ों की संपत्ति वो निकला बीपीएल कार्ड धारक
हैरानी की बात ये है कि जिस सूरज पाल के नाम पर लाखों-करोड़ों की संपत्ति है वो सूरज पाल बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक है. उसके नाम पर प्रयागराज के अलग-अलग गांवों में 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के प्लॉट हैं.

आयकर अधिकारियों को ये भी पता चला है कि सूरज पाल ने पिछले कुछ हफ्तों में करोड़ों की कीमत वाली लगभग 42 ऐसी जमीनों का निपटारा किया था. आयकर विभाग को जांच में ये भी सामने आया है कि सूरज पाल ने नियमित रूप से आईटी रिटर्न दाखिल किया और संपत्तियों के किराये से अपनी आय दिखाई.

इससे पहले भी जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अतीक अहमद ने तहसील सदर के कटहुला गौसपुर गांव में एक गरीब आदमी के नाम से 23 हजार 447 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी. मौजूदा समय में माफिया अतीक की बेनामी प्रॉपर्टी की कीमत ₹12 करोड़ 42 लाख 69 हजार है.

संपत्ति बेचकर विदेश भागने की फिराक में शाइस्ता और जैनब
बता दें कि 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही दोनों भाई की पत्नी गायब है. पुलिस ने शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है. पुलिस को ऐसी जानकारी भी मिली थी की अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा अब बेनामी संपत्ति को बेचने की कोशिश में लगी हुई हैं क्योंकि उन्हें पैसों की कमी हो गई है.

बेनामी संपत्ति बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है वकील
बीते दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में मारे जा चुके माफिया डॉन अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें बेनामी संपत्ति को लेकर कई बड़े खुलासे हुए थे..आरोपी वकील लखनऊ के होटल हयात में माफिया की बेनामी प्रॉपर्टी की डील करने के लिए ठहरा हुआ था. पुलिस ने आरोपी वकील से 12 करोड़ रुपए की कीमत की प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए थे. हालांकि, होटल में विजय मिश्रा के साथ मौजूद अशरफ की बीवी जैनब मौके से फरार होने में कामयाब हो गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में जिस बेनामी संपत्ति की डील होनी थी उससे शाइस्ता और जैनब को 12 करोड़ रुपए मिलने थे. उस रकम को जैनब और शाइस्ता तक पहुंचाना वकील विजय मिश्रा का असल मकसद था. पुलिस को ये भी जानकारी मिली थी कि इस रकम की मदद से अशरफ और अतीक की पत्नी विदेश भागने की फिराक में थीं.

करोड़ों की संपत्ति पर चल चुका है बुलडोजर
बता दें कि बीते 2 साल में अतीक अहमद की ज्यादातर अवैध संपत्ति या तो कुर्क की जा चुकी हैं, या फिर उसपर बुलडोजर चला दिया गया है. यूपी प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अतीक अहमद की करीब 1169 करोड़ रुपये की संपत्ति पर या तो बुलडोजर चल गया है, या फिर उसे जब्त कर लिया गया है. इसमें से 417 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है, और करीब 752 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...