15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यशरद पवार ने ही अजित को समझाया था, BJP से क्या बात...

शरद पवार ने ही अजित को समझाया था, BJP से क्या बात करनी है: छगन भुजबल

Published on

मुंबई

शरद पवार से बगावत कर अजित पवार के साथ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद हासिल करने वाले एनसीपी नेता छगन भुजबल ने रविवार को एक बड़ा खुलासा किया है। भुजबल ने कहा कि सत्ता में शामिल होने से पहले शरद पवार ने ही हमें इस बारे में मार्गदर्शन दिया था कि हमें बीजेपी से किन मुद्दों पर बात करनी चाहिए और किन मुद्दों पर स्थिति साफ कर लेनी चाहिए। भुजबल के इस बयान से एक बार फिर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि एनसीपी में अजित पवार की बगावत शरद पवार की सहमति से हुई है? हालांकि शरद पवार कई बार कह चुके हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी] क्योंकि बीजेपी की नीतियां उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाती।

अजित पवार की बगावत के बाद से लेकर अब तक यह भी अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजित के साथ कितने विधायक हैं, लेकिन रविवार को छगन भुजबल ने कहा कि शरद पवार और अजित पवार को मिलाकर एनसीपी के जो 54 विधायक हैं। उन सभी ने बीजेपी के साथ जाने की सहमति पर हस्ताक्षर किए हैं।

‘बुजुर्गों को कहा जाता है उम्र हो गई है, खुद को संभालो’
भुजबल ने अजित पवार के शरद पवार को रिटायर हो जाने की सलाह देने वाले बयान पर भी अजित पवार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि शरद पवार के लिए अजित बेटे के समान हैं। हर घर में बुजुर्गों से कहा जाता है कि अब उम्र हो गई है। खुद को संभालो, सेहत की चिंता करो। तो इसमें अजित पवार ने गलत क्या कहा?

‘शरद पवार का फोटो नहीं करेंगे यूज’
भुजबल ने कहा कि अब तक हमने फोटो के अपमान पर लोगों को कोर्ट जाते देखा देखा था। हम तो शरद पवार के फोटो को सम्मान के साथ लगा रहे थे, फिर भी उन्होंने कोर्ट जाने की बात कही है। हम पर पहले से ही बहुत कोर्ट केस हैं। हम नहीं चाहते कि एक और कोर्ट केस हो। इसलिए हमने अब शरद पवार का फोटो यूज न करने का फैसला लिया है। भुजबल ने कहा कि अजित पवार ने सही किया या गलत किया इसका फैसला जनता करेगी। हम चुनाव के दौरान जनता की अदालत में जा रहे हैं।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...