15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकोटा में परीक्षा देने के कुछ घंटों बाद 2 छात्रों ने की...

कोटा में परीक्षा देने के कुछ घंटों बाद 2 छात्रों ने की आत्महत्या, इस साल 24 स्टूडेंट ने दी जान

Published on

जयपुर

राजस्थान में मेडिकल और इंजीनियरिंग के कोचिंग हब के रूप में मशहूर कोटा शहर में रविवार को एनईईटी परीक्षा (NEET EXAM) की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद कोटा में इस साल अब तक खुदकुशी करने वाले छात्रों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। आत्महत्या करने वाले छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आविष्कार शंबाजी कासले और द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श राज के रूप में की गई।

कोटा में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे दोनों छात्रों ने यह खतरनाक कदम उठाने से पहले एक परीक्षा दी थी। पुलिस को मिले डिटेल्स के अनुसार, अविष्कार ने परीक्षा लिखने के कुछ मिनट बाद लगभग 3.15 बजे कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। संस्थान के कर्मचारी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस घटना के कुछ घंटों बाद, बिहार के रहने वाले आदर्श राज ने शाम लगभग 7 बजे अपने किराए के फ्लैट में फांसी लगा ली। उसने भी परीक्षा दी थी। ऐसा माना जाता है कि उसे परीक्षा में कम अंक मिलने का डर था और इसलिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाला दूसरा छात्र आदर्श अपने चचेरे भाइयों के साथ रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। जब उसे नीचे उतारा गया तो कथित तौर पर उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र के लातूर जिले का रहने वाला और 12वीं कक्षा का छात्र अविष्कार तीन साल से कोटा शहर में NEET UG की तैयारी कर रहा था। वह अपने नाना-नानी के साथ तलवंडी इलाके में एक किराए के कमरे में रह रहा था। उसके माता-पिता महाराष्ट्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। घटना पर टिप्पणी करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि अविष्कार की कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

दोनों छात्रों के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है- कोटा पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्रों के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि दोनों मामले में आगे की जांच जारी है। दोनों छात्रों के शव सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाएंगे। कोचिंग हब कोटा में पिछले साल पंद्रह कोचिंग छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई थी। मौजूदा समय में कोटा में देश भर के लगभग 3 लाख छात्र शहर के विभिन्न संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच, कोटा के जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार को कोचिंग संस्थान को आगामी दो महीनों में कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान को कमरों के अंदर सभी पंखों में आत्महत्या रोधी उपकरण लगाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा बुनकर ने छात्रों को सप्ताह में कम से कम एक ‘मुक्त दिवस (Free Day)’ की अनुमति देने का भी निर्देश दिया। उस दिन कोई कक्षाएं और परीक्षा आयोजित नहीं होंगे।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...