15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी सरकार ने वापस लिया स्कूलों में छुट्टी रद्द करने का ऑर्डर,...

यूपी सरकार ने वापस लिया स्कूलों में छुट्टी रद्द करने का ऑर्डर, शिक्षकों को मिली बड़ी राहत

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों सरकार की ओर से जारी किए गए 1 सितंबर से 15 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां रद्द करने के फैसले को वापस ले लिया गया है। अब पहले से जारी छुट्टियां के दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दरअसल यूपी सरकार द्वारा स्कूलों में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में हर दिन इससे संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसके लिए सरकार की ओर से पूरा हर दिन का शेड्यूल भी जारी किया गया था। इनमें छुट्टी के दिन भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था।

क्या था सरकार का आदेश
सरकार की ओर से जारी किए गए पिछले आदेश में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग में 1 से 15 सितंबर के बीच जो भी छुट्टियां पड़ रही हैं उन्हें रद्द किया जाता है। पुराने आदेश में रविवार के दिन भी स्कूल खोलने को कहा गया था। बता दें कि इस दौरान जन्माष्टमी और चेहल्लुम का त्योहार भी था। पिछले आदेश में इन दिनों में भी स्कूल खोलने के आदेश दिए गए थे। इस लेकर कुछ शिक्षकों की ओर से नाराजगी भी जताई गई थी। अब सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया है।

स्वच्छता अभियान की क्या है तैयारी
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्वच्छता अभियान में स्कूलों में पुराने सामान, कचरा आदि को हटाने के अलावा हर दिन के लिए इससे संबंधित अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्रों को हाथ की धुलाई के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। अब सरकार की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन वर्किंग डेज में ही किया जाएगा।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...