15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में केरल के युवक ने प्रेशर कूकर से पीट-पीटकर ली लिव-इन...

बेंगलुरु में केरल के युवक ने प्रेशर कूकर से पीट-पीटकर ली लिव-इन पार्टनर की जान, था अफेयर का शक

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे केरल के रहने वाले आरोपी युवक वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को लगभग 5 बजे बेगुर इलाके के न्यू माइको लेआउट में हुई। हमले के बाद बहुत ज्यादा खून बहने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी की उम्र भी 24 साल ही है।

पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है। बेगुर पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी मिलने के बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस उन दोनों के पड़ोसी, सहकर्मी और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने बताया, “वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले, उसे (आरोपी को) महिला (मृतका) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर आपस में लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे दोनों लड़े और गुस्से में युवक ने उसके सिर पर प्रेशर कुकर से मारा। हत्या के बाद से आरोपी फरार था। हमने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।”

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान केरल के तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी 24 साल की महिला देवा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक की पहचान केरल के ही कोल्लम के रहने वाले वैष्णव के रूप में की गई है। दोनों ने एक साथ कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। दक्षिणी बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वैष्णव एक स्थानीय फर्म में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की नौकरी करता था। उन्हें जानने वाले लोगों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हमले के बाद से दोनों के परिवार वाले दहशत में हैं। ब सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया है।
स्वच्छता अभियान की क्या है तैयारी

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...