15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमंत्री जी आ रहे हैं... आनन-फानन बाराबंकी में मिट्टी के ऊपर ही...

मंत्री जी आ रहे हैं… आनन-फानन बाराबंकी में मिट्टी के ऊपर ही बना डाली 10 KM लंबी सड़क!

Published on

बाराबंकी

यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को बाराबंकी पहुंचना था. लेकिन सड़क खराब थी. ऐसे में उनके पहुंचने से पहले ही विभाग के अफसरों ने काम चलाऊ सड़क बना दी. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इसके लिए न तो सड़क की धूल साफ की गई न ही मिट्टी. बिना साफ-सफाई के ही आनन-फानन में सड़क का डामरीकरण करा दिया गया, ताकि मंत्री जी के सामने नंबर बढ़ाया जा सके. फिलहाल, सड़क निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों ने गलती मान कर सुधार करने की बात कही है.

इतना ही नहीं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के बाद वहां से निकले तो लंच पैक लूटने वालों में होड़ मच गई. किसी तरह कार्यकर्ताओं ने हालात को काबू में किया. जिस वक्त ये घटना हुई आसपास मीडिया के कैमरे मौजूद रहे.

मानक विहीन रोड का निर्माण
बता दें कि रविवार (27 अगस्त) को बाराबंकी में जिले के प्रभारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद दौरे पर आए थे. उनके आगमन से पहले आव-भगत में जुटे विभाग के अफसरों ने धूल, मिट्टी बिना साफ किए ही आनन फानन में सड़क का डामरीकरण करा दिया, वो भी कई किलोमीटर तक. जिसको लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है. वायरल हो रही फोटोज में दिखाया गया है कि कैसे मिट्टी के ऊपर डामर डालकर सड़क बनाया जा रहा है.

मंत्री के दौरे से पहले सड़क का निर्माण
इसको लेकर सड़क के निर्माण व मरम्मत कार्य के जिम्मेदार विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर काफी गड्ढे हो गए थे. इसको देखते हुए सूरतगंज-हेतमापुर सड़क के मरम्मत का कार्य AE व JE के द्वारा कराया गया, जिसकी लंबाई करीब 10 किलोमीटर है. मजदूरों से गलती हुई होगी, संज्ञान लेकर इस गलती को सुधारा जाएगा.

वहीं, जब मंत्री जितिन प्रसाद बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर वहां से निकले तो लंच पैकेट को लेकर अफरातफरी मच गई. दरअसल, बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की गई थी लेकिन मंत्री के जाते ही लंच पैक को लूटने की होड़ मच गई. इस दौरान जिले के आलाधिकारी और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Latest articles

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...