14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस एक बड़ा ब्रांड', जयंत चौधरी बोले- आप उन्हें नाकार नहीं सकते,...

‘कांग्रेस एक बड़ा ब्रांड’, जयंत चौधरी बोले- आप उन्हें नाकार नहीं सकते, देना होगा बड़ा रोल और…

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी के NDA में जाने की संभावना की चर्चा को पूरी तरह खारिज कर दिया है और कहा है कि वह कभी भाजपा के साथ जाने में सहज नहीं होंगे। मुंबई में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक से पहले जयंत चौधरी ने कांग्रेस को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण पार्टी है।

रालोद प्रमुख ने कांग्रेस को लेकर कहा कि INDIA गठबंधन को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका है क्योंकि कांग्रेस एक पुरानी और पहचान रखने वाली पार्टी है। देश भर में कई लोग लंबे समय से पार्टी के लिए मतदान कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस को नकारा जाना आसान नहीं है।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
जयंत चौधरी ने 26 दलों के विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडिया’ कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई भी नेता जिसके पास बहुमत है, वह अपने विपक्ष पर इस तरह हमला करता है तो यह आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है।

जयंत चौधरी ने कहा,”लोकतंत्र में आपके पास हमेशा ऐसे लोग होंगे जो आते हैं और आपका विरोध करते हैं, सवाल पूछते हैं, चुनाव लड़ते हैं, वे आपके कट्टर दुश्मन नहीं हैं कि आप उन्हें इस तरह के नाम दें।यह अपमानजनक नहीं है हमारे लिए, हमें कटाक्षों की आदत हो गई है। यह उन मतदाताओं के लिए अपमानजनक है जिन्होंने अतीत में हमें वोट दिया था और भविष्य में भी हमारे लिए वोट कर सकते हैं।”

INDIA गठबंधन पर क्या बोले?
यह पूछे जाने पर कि क्या यूपीए की तरह कांग्रेस ही INDIA गुट का आधार होगी, चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसकी “बड़ी भूमिका” होने वाली है। उन्होंने कहा, “कई राज्यों में क्षेत्रीय दल अधिक प्रभावी हैं, शायद उन्हें और अधिक जगह दी जानी चाहिए ताकि हम भाजपा का का बेहतर मुकाबला कर सकें लेकिन देश के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां अन्य पार्टियों के पास कोई संगठन, जीतने की जगह और उम्मीदवार नहीं हैं वहां कांग्रेस बेहतर विकल्प है।”

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...