भोपाल
सावन के पावन माह में शिवशकित धाम में दिनांक 21 अगस्त से 27 अगस्त तक सप्तदिवसीय असंख्य शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सावन के अंतिम सोमवार को भेल क्षेत्र के अवधपुरी में समापन अवसर पर पहली बार महाकाल बाबा को नगर भ्रमण कराया गया एवं सवारी निकाली।
इस अवसर पर पूरा अवधपुरी उमड़ पढ़ा एवं इस कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अवधपुरी के हज़ारों भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मयंक तिवारी एवं संयोजक रमन तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन सनातन को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं एवं अवधपुरी में आगे भी ऐसे कार्यक्रम समिति के माध्यम से किए जाते रहेंगे !!
