14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यहरदोई: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बेहोशी की हालत में घर के...

हरदोई: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 15 साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ करने में जुटी है. पीड़िता के पिता ने गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गांव का रहने वाला राहुल पाल नाम के युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी को घर से ले गया. इसके बाद उसने अपने बुआ के लड़के और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मुख्य आरोपी राहुल की बुआ के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पीड़िता का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी के घर न होने पर तलाश शुरू की तो गांव की एक महिला ने किशोरी के बेहोश और खून से सने कपड़े पहने हुए पड़े होने की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा बेटी बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
इस मामले पर एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की की उम्र करीब 15 -16 वर्ष है, लड़की के परिजन जब खेत पर काम करने गए थे. उसी दौरान उसके साथ गलत काम किया गया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...