14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबढ़ेगी आमदनी! इस राज्य में किया गया मजदूरी बढ़ाने का ऐलान, खुद...

बढ़ेगी आमदनी! इस राज्य में किया गया मजदूरी बढ़ाने का ऐलान, खुद CM ने की घोषणा

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने न्यूनतम मजदूरी 26 रुपये प्रतिदिन बढ़ा दी है। सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 26 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह घोषणा 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। राजस्थान सरकार इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार कई फैसले ले रही है।

क्या है गहलोत सरकार की इस घोषणा में?
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब अकुशल श्रमिक को 259 रुपये के बजाय 285 रुपये प्रतिदिन या 7410 रुपये प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिक को 271 रुपये के स्थान पर 297 रुपये प्रतिदिन या 7722 रुपये प्रतिमाह, कुशल श्रमिक को 283 रुपये के स्थान पर 309 रुपये प्रतिदिन या 8034 रुपये प्रतिमाह तथा उच्च कुशल श्रमिक को 333 रुपये के स्थान पर 359 रुपये प्रतिदिन या 9334 रुपये प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी। न्यूनतम मजदूरी में 7 रुपये की आखिरी बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2021 को लागू की गई थी।

राजस्थान की कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत पंजीकृत बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को भी ईएसआई श्रेणी के तहत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत, लगभग 1.44 करोड़ परिवार 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।

मजदूरों और कामगारों के आर्थिक फायदे को देखते हुए बढ़ी हुई मजदूरी की दरों को 2 जनवरी, 2023 से प्रभावी किया जाएगा। श्रम विभाग की ओर से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत 56 नियोजनों में न्यूनतम मजदूरी की वर्तमान में प्रभावी दरों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जुलाई, 2021 से दिसम्बर, 2022 तक हुई 687 अंकों की वृद्धि के अनुसार प्रतिदिन 26 रुपये का इजाफा करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई) के तहत पंजीकृत बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। एक और फैसले मे छह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। गहलोत सरकार ने इन स्कूलों के लिए 78 नये पद बनाने को भी मंजूरी दी है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...