14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने बुक करा लिए हैं सारे हेलिकॉप्टर- बोलीं ममता बनर्जी, ऐसे...

बीजेपी ने बुक करा लिए हैं सारे हेलिकॉप्टर- बोलीं ममता बनर्जी, ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं लोग

Published on

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भाजपा ने सारे हेलिकॉप्टर बुक करवा लिए हैं ताकि विपक्ष के लोगों को कैम्पेनिंग करने के लिए हेलिकॉप्टर ही ना मिले। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव भी समय से पहले से हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ममता बनर्जी के बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या बोली ममता बनर्जी?
टीएमसी युवा विंग की रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता में लौटती है तो देश को तानाशाही का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे आशंका है कि बीजेपी समय से पहले दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पहले से ही सभी हेलिकॉप्टरों को बुक कर लिया है, ताकि विपक्ष के लोग हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल न कर सके।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही है चर्चा
सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘किराए पर नहीं मिल रहे हैं तो आप नए हेलिकॉप्टर भी तो खरीद सकते हैं, इसमें दिक्कत कहां आ आ रही है?’ एक अन्य ने लिखा, ‘हेलिकॉप्टर से चुनाव नहीं जीता जा सकता है, उसके लिए जनता को काम चाहिए और बीजेपी ने क्या किया यह एक सवाल है जिसका जवाब नहीं?’

@akumar_er ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘भाजपा से हार अभी से दीदी कर ली है स्वीकार।’ अमित कुमार ने लिखा, ‘चुनाव आज कराएं या दस दिन बाद, महंगाई और बेरोजगारी से परेशान लोग भाजपा को हराकर ही दम लेंगे।’ धर्मेंद्र सिंह ने लिखा, ‘नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और राजनीतिक वैज्ञानिक दावा कर रहें हैं कि मोदी सरकार चुनाव पहले करा सकती है लेकिन लॉजिक क्या कहता है? राममंदिर का उद्घाटन, अंतरिम बजट के बाद होगा? सरकार एक बड़े मुद्दे की तलाश में है जिसकी खोज हो रही है, उस मुद्दे के उफान के लिए दो महीने का वक्त चाहिए?’

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तीन दशक तक शासन करने वाली CPI(M) को भी सत्ता से उखाड़ फेंका था और लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर ही दम लेंगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने इस बात की आशंका जताई है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर में ही सकते हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...