14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'टोको मत, पता नहीं कब महाराज CM बन जाएं', मंच पर बजा...

‘टोको मत, पता नहीं कब महाराज CM बन जाएं’, मंच पर बजा साधु का फोन तो बोले वरुण गांधी

Published on

पीलीभीत,

बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में भाषण दे रहे थे. इस दौरान उनके पास खड़े एक साधु का मोबाइल फोन बज गया तो वरुण के समर्थकों ने साधु को टोक दिया. इस पर उन्होंने कहा, अरे रहने दो, पता नहीं महाराज कब मुख्यमंत्री बन जाएं. वरुण इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर वो मुख्यमंत्री बन गए तो हमारा क्या होगा. समय की गति को समझा करो. उन्होंने अच्छे दिन पर तंज कसते हुए कहा कि महाराज जी मुझे लगता है अब समय अच्छा आ रहा है. इसके अलावा वरुण गांधी ने जनता को नसीहत देते हुए कहा कि भेड़चाल में वोट न दें. ऐसा न हो कि कोई आए, भारत माता की जय बोले, जय श्री राम बोले और आप उसको वोट दे दें.

भेड़ चाल में वोट न दें: वरुण गांधी
पीलीभीत सांसद ने कहा, “जब मै विदेश में जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि पीलीभीत कैसा है? पीलीभीत की पहचान मुझसे है. मेरी पहचान पीलीभीत से है. यह बहुत पवित्र संगम है. जब भी मैं यहां आता हूं. बंगाली समाज से निवेदन करता हूं किसी को भी आप वोट दें, लेकिन भेड़ चाल में ना दें.” उन्होंने आगे कहा, “यह नहीं कोई आया भारत माता की जय, जय श्री राम की, उसके बाद आपकी गिनती भी वैसी हो जाएगी. आप एक संख्या हो. आप सब देवी समान हो, आपकी सोचो और आपका सम्मान हो, आपके बच्चों का सम्मान हो आपके सपनों का आधार हो.”

बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं वरुण गांधी
वरुण गांधी लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. वह सोशल मीडिया से लेकर मंचों तक सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. इस तरह की बयानों से बीजेपी से उनके बीच की दूरी दिखाई देती है. वहीं कई बार वरुण के बचाव में उनकी मां मेनका गांधी को भी उतरना पड़ा है. एक बार जब मेनका गांधी से वरुण के तेवरों को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ ट्विटर पर ही इस तरह लिखते हैं.

मैं न कांग्रेस के खिलाफ और न नेहरू के: वरुण
इससे पहले एक बार उन्होंने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ना तो मैं नेहरू जी के खिलाफ हूं, ना ही कांग्रेस के खिलाफ हूं. हमारी राजनीति देश को आगे बढ़ाने के लिए होनी चाहिए ना कि गृह युद्ध पैदा करने के लिए. आज जो लोग केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं, हमें उनसे ये पूछना चाहिए कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का क्या हाल हैं.

लोगों का उत्थान करने वाली राजनीति करें: बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद ने कहा था कि हमें ऐसी राजनीति नहीं करनी है, जो लोगों को दबाए, बल्कि हमें वो राजनीति करनी है जो लोगों को उठाए. धर्म और जाति के नाम पर वोट लेने वालों से हमें ये पूछने की जरूरत है कि वे रोजगार, शिक्षा या स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर वह क्या कर रहे हैं. हमें ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए जो लोगों को भड़काने या उनका दमन करने में विश्वास करती हो. हमें ऐसी राजनीति करनी चाहिए जो लोगों का उत्थान करे.

हवाई निरीक्षण से जमीनी मुद्दे नहीं दिखते: वरुण
बीते साल जब यूपी में टीईटी की परीक्षा हुई थी, उस समय भी अभ्यर्थियों का एग्जाम सेंटर 200-300 किलोमीटर दूर रखा गया था. इस दौरान उन्हें आने-जाने और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे. इस दौरान भी वरुण ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया था. उस समय वरुण ने कहा था कि शायद हवाई निरीक्षण से जमीनी मुद्दे नहीं दिखते.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...