11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार', ममता के बाद...

‘7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार’, ममता के बाद नीतीश का बड़ा बयान

Published on

पटना,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया है कि केंद्र सरकार समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है. नीतीश ने कहा कि बीजेपी सरकार 7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है. उन्होंने ‘INDIA’ गठबंधन की सभी पार्टियों से एकजुट रहने की भी अपील की.

नीतीश से पहले ममता बनर्जी ने जल्दी लोकसभा चुनाव की संभावना जताई थी. उन्होंने कहा, बीजेपी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं. वे दिसंबर या जनवरी में आम चुनाव करा सकती है. उन्होंने कहा, बीजेपी ने सीजेआई को भारत के चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली कमेटी से भी हटा दिया है. ममता ने दावा किया कि बीजेपी ने 2024 के चुनाव से पहले ही देश के सभी हेलिकॉप्टर भी बुक कर लिए हैं.

नीतीश कुमार ने गठबंधन का संयोजक बनने से किया इनकार
इससे पहले नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया. नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, मुझे विपक्षी गठबंधन का संयोजक नहीं बनना है. संयोजक कोई और बनेगा. हमारी कोशिश सब को एक साथ लाने की है. नीतीश के इनकार के बाद जदयू ने सुझाव दिया है कि INDIA गठबंधन का संयोजक कांग्रेस से होना चाहिए, खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.

दो दिन बाद मुंबई में गठबंधन की बैठक
‘INDIA’ गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होनी है. ना और बेंगलुरु की बैठक के बाद अब INDIA parties मुंबई में आगे की रणनीति तैयार करेंगे. दो बैठकों के बाद मुंबई की बैठक सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें गठबंधन के संयोजक से लेकर सीट बंटवारे तक तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

बैठक में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
– ‘INDIA’ गठबंधन के लोगो का अनावरण होगा.
– कन्वीनर (संयोजक) या कोऑर्डिनेटर चुना जाएगा.
– कोऑर्डिनेशन कमेटी पर मुहर लग सकती है, हालांकि एक धड़े का मानना है कि अभी कोऑर्डिनेशन कमेटी के लिए बहुत जल्दबाजी है.
– दिल्ली में हेड ऑफिस को लेकर चर्चा
– ‘INDIA’ के प्रवक्ताओं को लेकर चर्चा, ताकि गठबंधन एक सुर में रहे
– भविष्य में सामूहिक रैली और जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन का खाका
– और दलों को साथ लाने को लेकर चर्चा
– आने वाले विधानसभा चुनाव में किस तरह से गठबंधन आगे बढ़ेगा, इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.
– सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...