11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालपति ने बेडरूम में लगाया CCTV कैमरा, रिकॉर्ड किए पत्नी के अश्लील...

पति ने बेडरूम में लगाया CCTV कैमरा, रिकॉर्ड किए पत्नी के अश्लील वीडियो, फिर…

Published on

खंडवा,

मध्य प्रदेश के खंडवा से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि आपसी अनबन के चलते पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए बेडरूम में CCTV कैमरा छुपाकर लगा दिया. इसके बाद पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल भी कर दिया. पत्नी के शिकायत पर पुलिस ने पति पर आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है.

यह मामला मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव का है. यहां के रहने वाले एक युवक ने करीब दो साल पहले इंदौर के रहने वाली युवती से शादी की थी. कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसके बाद पत्नी ने पति पर कोर्ट में भरण पोषण का केस दर्ज कर अलग रहने लगी. चार महीने पहले दोनों के बीच समझौता हुआ और दोनों साथ रहने लगे.

आपत्तिजनक वीडियो महिला के पिता-भाई को भेजा
कुछ दिन बाद फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा. तो पत्नी मायके आकर रहने लगी. इसी बीच शख्स ने 9 अगस्त को अपनी पत्नी का निजी वीडियो वायरल कर दिया. इतना ही नहीं उसने अपने ससुर और साले को भी यह वीडियो भेजा. इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. परिजनों का कहना है कि उनके नैतिक और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंची है, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

मामले में एसपी ने कही ये बात
इस मामले पर एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि मांधाता थाना क्षेत्र में पति -पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो उसके मायके वालों को भेज दिए. पीड़िता की तरफ से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. यह मामला निजता का हनन भी है, तो आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this