11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयऐसे तो सीमा विवाद का हल और मुश्किल... चीन के नक्शे पर...

ऐसे तो सीमा विवाद का हल और मुश्किल… चीन के नक्शे पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाये जाने पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के तथाकथित 2023 मानचित्र पर भारत के कड़ा विरोध जताया है। अरिंदम बागची ने कहा हमने आज चीन के तथाकथित 2023 मानक मानचित्र पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है। इसके साथ अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के ऐसे कदम सीमा विवाद को हल करने के मुद्दे को और मुश्किल बनाएंगे।

वहीं इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि चीन को ऐसे नक्शे जारी करने की आदत है। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे करने से दूसरों का एरिया उनका नहीं हो जाता। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों के साथ नक्शा जारी करने से कुछ भी नहीं बदलेगा। सरकार को पता है कि हमें अपने एरिया में क्या करना है।

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चीन की ओर से यह नक्शा जारी हुआ है। चीन ने अपना आधिकारिक नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने अरुणाचल और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। इसके साथ ही उसने दक्षिण चीन सागर में मौजूद टापुओं पर भी अपना दावा पेश किया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की ओर से एक दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। चीन की ओर से हालांकि ऐसा पहली बार नहीं किया गया है वह पहले भी ऐसे दावे करता रहा है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...