भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप 2023 गोविंदपुरा विधायक कप 2023 बॉस्केटबॉल के अंतिम दिन बहुत ही रोमांचक मुकाबले खेले गए। बेटियों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सेंट जेवियर 49 प्वाइंट और सेंट थेरेसा 46 प्वाइंट के साथ सेंट जेवियर स्कूल की टीम प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल कर विधायक कप पर कब्जा जमाया। वहीं दूसरी और बॉयज में महात्मा गांधी स्कूल 40 प्वाइंट और सेंट जेवियर स्कूल 18 प्वाइंट के साथ खेले और इस तरह महात्मा गांधी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विपुल अग्रवाल महाप्रबंधक बी एचईएल और विशिष्ट अतिथि शिवलाल मकोरिया पार्षद वार्ड 63, श्रीमती नूरजहां बानो ब्लॉक खेल समन्वयक भोपाल, एआईबीईयू यूनियन के महासचिव निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी के हाथों किया गया ।
