9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमैरिज एनिवर्सरी पर वाइफ को गिफ्ट की ' AK-47' राइफल, सोशल मीडिया...

मैरिज एनिवर्सरी पर वाइफ को गिफ्ट की ‘ AK-47’ राइफल, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल तो मचा बवाल

Published on

कोलकाता,

शादीशुदा जोड़े के जीवन में विवाह की पहली सालगिरह का बहुत महत्व होता है. हर कपल इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ नया करने की चाह रखता है. कोई फूल, तो कोई अंगूठी या गहने अपनी पार्टनर को देकर इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करता है. लेकिन पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी लीडर ने तो कुछ ऐसा कर दिखाया कि उनका गिफ्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दरअसल, इस पूर्व टीएमसी लीडर ने अपनी पत्नी को फूल, अंगूठी या गहने नहीं, बल्कि AK-47 राइफल तोहफे में भेंट की. इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई. इस पूर्व टीएमसी नेता का नाम रियाजुल हक है. रियाजुल बीरभूम के बोगटुई गांव का रहने वाला है.

सोमवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. उन्होंने पत्नी सबीना यास्मीन को सालगिरह में तोहफे के रूप में AK-47 राइफल गिफ्ट की. सबीना ने भी स्टाइल से राइफल को उठाया और पोज देते हुए फोटो खिंचवाईं. रियाजुल ने भी सबीना की तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया.बता दें, AK-47 राइफल को भारत में केवल आर्मी या पुलिस की स्पेशल फोर्स ही इस्तेमाल करती है. इनके अलावा भारत में किसी आम आदमी का इसको रखना गैर कानूनी होता है.

जब से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है रियाजुल के परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों ने इस पर अपनी-अपनी राय साझा की. कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ गिफ्ट है इसे गलत तरीके में नहीं लेना चाहिए. जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के तोहफे देना गलत है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रियाजुल कभी तृणमूल के अल्पसंख्यक सेल के रामपुरहाट-1 ब्लॉक के अध्यक्ष थे. हालांकि, उन्होंने कुछ महीने पहले उस पद से इस्तीफा दे दिया था. सोमवार को, उन्होंने सुबह लगभग 11:30 बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पोस्ट की थीं. बाद में, स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे “तालिबान शासन को बढ़ावा देने” वाला बताया. जिसके बाद रियाजुल ने तुरंत फोटो फेसबुक से हटा दिए.हालांकि, रियाजुल ने इस पर कहा कि वो असली राइफल नहीं है. बल्कि, एक खिलौना है. मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाए जा रहे हैं.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...