9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउप्र में जंगलराज: गाजियाबाद कोर्ट में वकील का मर्डर... चैंबर में घुसकर...

उप्र में जंगलराज: गाजियाबाद कोर्ट में वकील का मर्डर… चैंबर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोली

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ी घटना सामने आ रही है. यहां कोर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की हत्या कर दी. बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे. घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात थाना सिहानीगेट इलाके की है. यहां तहसील में वकील अपने चैंबर में बैठे थे. उसी दौरान अज्ञात हमलावर चैंबर में घुस गए और वकील की कनपटी में गोली मार दी. इससे वकील खून से लतपथ हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इसके बाद जब लोगों ने देखा कि वकील की हत्या कर दी गई है तो दहशत फैल गई.

चैंबर में घुसकर हत्या से मचा हड़कंप
चैंबर के अंदर वकील की हत्या की खबर से आसपास हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे थे. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की. पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है.

सदर तहसील में हुई हत्या की वारदात से वकीलों में रोष
चैंबर में घुसकर फायरिंग कर की गई वकील की हत्या की वारदात से अन्य वकीलों में रोष व्याप्त हो गया है. वकील के मर्डर से सदर तहसील में हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, उनका कोई सुराग नहीं लग सका है.

घटना को लेकर क्या बोले डीसीपी?
इस मामले में गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब सवा दो बजे थाना सिंहनी गेट को जानकारी मिली कि जब मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी अपने चेंबर में बैठे हुए थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने वहां आकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...