9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यचंद्रयान-3 का लैंडर डिजाइन करने का दावा करने वाला गिरफ्तार, जानें क्यों...

चंद्रयान-3 का लैंडर डिजाइन करने का दावा करने वाला गिरफ्तार, जानें क्यों बोला था झूठ

Published on

सूरत ,

गुजरात की सूरत पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पिछले कई सालों से इसरो और नासा का साइंटिस्ट बता रहा था. पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने खुद को साइंटिस्ट बताकर मीडिया को कई इंटरव्यू दिए और दावा किया कि उसने ही ‘चंद्रयान-3’ के लिए लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन तैयार किया था. पुलिस ने जब उसके दावों की जांच की तो वो अपने साइंटिस्ट होने का कोई भी प्रूफ नहीं दे पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी मितुल त्रिवेदी सूरत में ट्यूशन क्लासेज चलता है. उसने यह झूठ इसलिए बोला जिससे ट्यूशन पढ़ने वाले स्टूडैंट्स की संख्या में इजाफा हो सके. आरोपी फर्जी साइंटिस्ट मितुल त्रिवेदी ने एमकॉम तक की पढ़ाई की है. वह पिछले कई सालों से झूठ बोल रहा था. मितुल ये भी दावा किया कि चंद्रयान-2 में भी उसकी अहम भूमिका थी.

पुलिस ने फर्जी साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार
बता दें, 23 अगस्त की शाम 6 बजे के करीब विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था. विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस कामयाबी के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी थी. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया था. इस समय लैंडर से निकला रोवर चांद की सतह पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहा है, जिनकी जानकारी इसरो समय-समय पर सार्वजनिक करता रहता है.

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं केस दर्ज किया
पुलिस ने इस फर्जी साइंटिस्ट खिलाफ IPC की धाराओं 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), और 471 (जाली दस्तावेज को वास्तविक के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत FIR दर्ज की. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि त्रिवेदी एक निजी शिक्षक है, जो अपनी ट्यूशन कक्षाओं में छात्रों को आकर्षित करने के लिए मीडिया के सामने खुद को इसरो वैज्ञानिक के रूप में पेश करता था.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...