9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यINDIA गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल, उद्धव ठाकरे...

INDIA गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल, उद्धव ठाकरे बोले- अब बीजेपी को बचाने वाला कोई नहीं

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले मुंबई में महा विकास आघाड़ी की बैठक हुई। बैठक के बाद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

हमारी विचारधारा तो अलग है लेकिन हमारा लक्ष्य एक: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमारी विचारधारा तो अलग है लेकिन हमारा लक्ष्य एक है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि तानाशाही, जुमलेबाजी के खिलाफ सभी एक साथ हैं और हमारी वजह से ही सिलेंडर के दाम को केंद्र ने घटाया है। ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को बचानेवाला कोई नहीं है। विकास के साथ हमें बीजेपी से आजादी भी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “हम तानाशाही, जुमलेबाजी के खिलाफ एक साथ आए हैं। हमारी वजह से ही सिलेंडर का दाम घटाया गया है। हम भारत माता की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं।” I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग है लेकिन मकसद एक है बीजेपी को हटाना।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “देश में एक विकल्प बनने का पूरा भरोसा है। चुनाव में परिवर्तन के लिए विकल्प होगा।” प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 (दल) थे, यहां 28 हो गए हैं। जैसा भारत बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।”

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने विपक्षी दल इंडिया की तीसरी बैठक पर कहा, “हम लोकतंत्र को बचाने और बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।”

पीएम पद को लेकर छिड़ी बहस
महाराष्ट्र में होने वाली तीसरी बैठक से पहले पीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चा छिड़ गई है। दरअसल आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बयान दे दिया कि अरविंद केजरीवाल पीएम पद के लिए अच्छे रहेंगे। हालांकि इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। वहीं उद्धव ठाकरे भी पीएम पद की रेस में आ गए हैं। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे अच्छे से देश चला सकते हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...