10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बेटे की पिटाई, तड़पती मां और... पानी के विवाद...

उत्तर प्रदेश : बेटे की पिटाई, तड़पती मां और… पानी के विवाद में दबंगों की बरबरता

Published on

हरदोई ,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में घर से निकलने वाले गंदे पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से सख्ती से निपटा जाएगा.

यह घटना बुधवार शाम बेनीगंज कोतवाली इलाके के कल्याणमल गांव की बताई जा रही है. यहां रहने वाले गिट्टक ने अपने घर के बगल से गंदे पानी का निकास किया हुआ है. इस बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनोहर से उसका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. मनहोर और उसके बेटों ने गिट्टक की चप्पलों से सबके सामने पिटाई कर दी. मां अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाती रही पर वो पीटते रहे.

दबंगों ने की युवक की चप्पलों से पिटाई
मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एएसपी ने दिए मामले की जांच के आदेश
इस मामले पर एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो-तीन लोग मिलकर एक युवक को मार रहे हैं. यह कल्याणमन थाना क्षेत्र बेनीगंज में लगता है. इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है. कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...