10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'तुम मेरे साथ रहोगी, पूरा खर्च उठाऊंगा', जेठ की हरकतों से तंग...

‘तुम मेरे साथ रहोगी, पूरा खर्च उठाऊंगा’, जेठ की हरकतों से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने अपने जेठ से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतका का जेठ उसके साथ मारपीट कर साथ रहने का दबाव बनाता था. जेठ बोलता था ‘मैं तुम्हारा पूरा खर्च उठाऊंगा, तुम मेरे साथ रहोगी’ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक का पति कहीं दूर रहकर मजदूरी करता है. यह मामला कालिंजर थाना के कस्बे का है. यहां की रहने वाली खुशबू पत्नी बबलू ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महिला ने जेठ से परेशान होकर की खुदकुशी
परिजनों ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, वो अपने दो बच्चों के साथ रहती थी, जेठ आए उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाता था और शराब पीकर मारपीट करता था. इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर SHO कालिंजर हेमराज सरोज ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद निकलकर सामने आ रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...