10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यआरा के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी को देखने पहुंचे पति को...

आरा के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी को देखने पहुंचे पति को बदमाशों ने मारी गोली

Published on

आरा,

बिहार के आरा में गुरुवार को अस्पताल में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल शख्स का नाम रंगनाथ चौहान बताया जा रहा है. ये पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर पता चला रहा है कि शख्स को गोली मारने के बाद अपराधी बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए आराम से अस्पताल से भाग जाते हैं. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ की है. घायल युवक को तीन गोली लगी है जिसके बाद उसे इलाज के लिए बाबू बाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जख्मी युवक रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव का रहने वाला है. वो अपनी पत्नी अंजलि कुमारी की डिलीवरी कराने के लिए धरहरा स्थित मां विंध्यवासिनी निजी नर्सिंग होम में गया हुआ था.

डिलीवरी के बाद पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचा था पीड़ित
पत्नी की डिलीवरी होने के बाद देर शाम युवक अस्पताल के कॉरिडोर में खड़ा था तभी दो की संख्या में आए हथियार बंद बदमाश अस्पताल में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. हमले में युवक को तीन गोली लगी है. गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा.

इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के मालिक की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित डॉ विकास सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया. जख्मी के ससुर शंकर चौहान ने बताया कि मेरे दामाद पटना से कल ही अपने ससुराल यानी कि मेरे घर धरहरा आए थे. उनकी पत्नी और मेरी बेटी की डिलीवरी होनी थी जिसको लेकर हम सब मां विंध्यवासिनी अस्पताल के नीचे कैंपस में खड़े थे.

बाइक से आए थे हमलावर
उन्होंने कहा अचानक बाइक पर दो युवक आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक मेरे दामाद को तीन गोली लग गई थी. हम अपराधियों के पीछे भी भागे लेकिन वह लोग मोटरसाइकिल से भाग गए. इसके बाद जख्मी हालत में अपने दामाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

जिस विंध्यवासिनी प्राइवेट अस्पताल में यह घटना घटी है उसके मालिक राधेश्याम यादव कि माने तो कुछ नामजद बदमाशों के द्वारा अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है. घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोलीबारी में घायल जिस पेशेंट को लाया गया है उसे तीन गोली लगी है.

मरीज की हालत गंभीर: डॉक्टर
डॉक्टर ने कहा, ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है लेकिन पेशेंट की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उसे अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. इस घटना को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...