12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमुंबई में जहां होनी है इंडिया गठबंधन की बैठक, वहां एकनाथ शिंदे...

मुंबई में जहां होनी है इंडिया गठबंधन की बैठक, वहां एकनाथ शिंदे के लगे पोस्टर, गरमाई राजनीति

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंडिया गठबंधन की दूसरे दिन की बैठक आज होनी है। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर कई एजेंडे पर मंथन होना है, लेकिन दूसरे दिन की बैठक से पहले मुंबई में इंडिया गठबंधन स्थल के पास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पोस्टर में एकनाथ शिंदे हाथ उठाए हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘ मेहनवी प्रामणिक निडर’।

वहीं इससे एक दिन पहले यानी इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले एक ओर जहां जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर लगे थे तो वहीं शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की तस्वीर के साथ एक पोस्टर लगाया गया था।

पोस्टर में मराठी में लिखा गया था- ‘मी शिवसेनेची कॉंग्रेस होऊ देणार नाही’ यानी मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। हालांकि इस पोस्टर पर किसी दल या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया था, लेकिन यह माना जा रहा है कि पोस्टर शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से लगाया गया था। शिंदे गुट ने इस पोस्टर के जरिए उद्धव गुट पर निशाना साधा है। यह पोस्टर उसी जगह के करीब लगाया गया था, जहां इंडिया अलायंस की बैठक हो रही है।

जेडीयू के स्थानीय नेताओं ने भी मुंबई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होर्डिंग लगाई थी। जिस पर लिखा गया था- ‘देश मांगे नीतीश।’ हालांकि नीतीश कुमार इससे पहले भी कई मौकों पर इंडिया अलायंस का संयोजक बनने से इनकार कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह प्रधानमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर भी कह चुके हैं कि वह किसी पद की रेस में नहीं हैं।

बता दें, महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) गुट, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, इंडिया अलायंस के बड़े दल हैं, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में हैं। इसके अलावा एनसीपी में अजित पवार गुट भी शिंदे सरकार के साथ है। उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुटवाली शिवसेना ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन, ऊंची उड़ान भरेगा और भारत जीतेगा। गुरुवार को प्रकाशित मुखपत्र सामना के जरिए शिवसेना (यूबीटी) ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...