12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'हम भी झांसे में आ गए, 15 लाख के लिए खाता खुलवा...

‘हम भी झांसे में आ गए, 15 लाख के लिए खाता खुलवा लिए…’ लालू यादव का PM मोदी पर तंज

Published on

नई दिल्ली

इंडिया गठबंधन की मुंबई वाली बैठक संपन्न हो गई है। उस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तमाम नेताओं ने आगे की रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि स्विस बैंक का पैसा वापस लाया जाएगा और गरीबों को बांटा जाएगा। इसी वजह से उन्होंने भी खाता खुलवा लिया, लेकिन पैसे नहीं आए।

लालू का पीएम मोदी पर तंज
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इन लोगों ने काफी झूठ बोला। ये बोलते थे कि हमारा पैसा स्विस बैंक में है और उस पैसे को वापस लेकर आएंगे। बाद में इन्होंने इसी नाम पर सभी गरीबों के बैंक खाते खुलवा दिए. कहते थे कि सभी के अकाउंट में 15-15 लाख रुपये डाल देंगे। इस वजह से हमने भी खाता खुलवा लिए, हम भी झांसे में आ गए। अब लालू यादव का चुटीला अंदाज सिर्फ यहीं पर नहीं रुका, उनकी तरफ से सूर्यायान का जिक्र कर भी पीएम मोदी पर ही निशाना साधा गया।

देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं- लालू
लालू यादव ने बोला कि इसरो वैज्ञानिक पीएम मोदी को भी सूर्य तक ले जाएं। अब लालू ने पीएम मोदी पर तो निशाना साधा ही, इसके साथ-साथ यहां तक कह दिया कि अल्पसंख्यक भी देश में सुरक्षित नहीं है। उनकी तरफ से कहा गया कि हम एक नहीं थे, एक मंच पर एक साथ खड़े नहीं होते थे, इसका फायदा देश को भुगतना पड़ा और मोदी ने इसका लाभ उठाया।

महंगाई का मुद्दा उठाया
लालू ने आगे कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। क्या-क्या हो रहा है इस देश में आपको मालूम होगा। देश में गरीबी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, 60 रुपये किलो भिंडी हो गई है, टमाटर में कोई स्वाद नहीं है। लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम पर आए हैं कि हम सब पटना, बेंगलुरु और महाराष्ट्र आए है। इस मीटिंग के बाद अब हम सब एक निष्कर्ष पर पहुंचे हैं- एक संगठन बना।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...