12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यलखनऊ में शव रखकर प्रदर्शन, दोस्त के साथ कौशल किशोर के बेटे...

लखनऊ में शव रखकर प्रदर्शन, दोस्त के साथ कौशल किशोर के बेटे के साथ सामने आई तस्वीर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुबग्गा इलाके में शुक्रवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। विकास किशोर के मकान पर देर रात विनय श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था। विनय सांसद कौशल के बेटे विकास किशोर का दोस्त था। पुलिस को शव के पास से ही विकास किशोर उर्फ आशु की पिस्टल भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद मंत्री के बेटे विकास कौशल ने अपने एक दोस्त के साथ फ्लाइट की तस्वीर जारी की है, जिसमें वो 31 अगस्त को दिल्ली जा रहा है। इसके साथ ही बोर्डिंग पास भी दिया है, ताकि यह साबित हो जाए कि वो घटना के वक्त दिल्ली में मौजूद था।

मृतक के भाई ने कही ये बात
मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई ने बताया कि ज्यादातर वक्त विनय मंत्री के बेटे विकास के साथ रहता था। कहा, मेरे भाई को साजिश के तहत मारा गया है। हत्या की गई है। मंत्री का बेटा हमेशा कहीं जाते तो पिस्टल लेकर जाते थे। कल क्यों नहीं ले गए। दिल्ली जाते थे तो भाई को साथ लेकर जाते थे, कल क्यों नहीं लेकर गए। वहीं दूसरी तरफ मंत्री कौशल किशोर ने हत्या में किसी भी साजिश से इनकार किया है। उसका कहना है कि बेटा फ्लाइट से दिल्ली गया था। दूसरे राज्य में लाइसेंस मान्य न होने से घर पर ही पिस्टल छोड़ गया था।

भाजपा नेताओं का घर बना अपराध का अड्डा- सपा
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या को लेकर विपक्ष हमलावर है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब एक ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां आप कहीं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की राजधानी में केंद्रीय मंत्री के घर के भीतर हत्या हो जा रही है। हत्या उनके बेटे की रिवाल्वर से हो रही है। आप सोचिए कहां है कानून व्यवस्था। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले लखीमपुर में भी केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर थार चढ़ा दी। भाजपा में शामिल मंत्रियों और नेताओं का घर अपराध का अड्डा बन गया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर लिखा- PM मोदी के एक मंत्री हैं। कौशल किशोर मंत्री जी का घर लखनऊ में है। आज मंत्री जी के घर से एक लड़के की खून से सनी लाश मिली। लड़के की गोली मारकर हत्या की गई है। लाश के पास से जो पिस्टल मिली वो मंत्री जी के बेटे की है। पिछले दिनों आपने देखा था, PM मोदी के एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर थार चलाई थी। अब दूसरे मंत्री के घर में हत्या हो रही है। PM मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में चुन-चुनकर नगीने शामिल किए हैं।

बरामद हुई शराब की बोतलें
डीसीपी पश्चिमी राहुल राज के मुताबिक, मौके से पिस्टल बरामद हुई है, जो विकास किशोर की है। अंदेशा है कि इसी पिस्टल से विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गई है। यह घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का है और यहां वो ही रहते थे। फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस घर में हत्या हुई है वहां पुलिस को भारी संख्या में शराब की बोतले बरामद हुई हैं। इस घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है। इसमें जिक्र किया है कि मंत्री के घर में अजय रावत, शमीम, अंकित और बाबा रहते हैं। इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...