भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में शुक्रवार देर रात कारपोरेट आफिस ने उप महाप्रबंधक से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक स्तर की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी ने 146 अफसरों को प्रमोशन दिया है। उनमें भोपाल यूनिट से 20 अफसर प्रमोशन पाने में सफल रहे है। जानकारी के मुताबिक अक्षय दवे, अमूल्य कुमार, अनिल कुमार, अनिरूद्ध व्यास, डा. वर्षा ललानी, डा. हरीश कुमार शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, मो. तसनीन रिजवान, मोहित शाह, मनीषा हाड़ा, नितीन खोदरे, प्रभू दयाल मीणा, राकेश शर्मा, संदीप सक्सेना, सतीष असनानी, सत्येंद्र सिंह पटेल, शिवेंद्र कुमार, विशाल शर्मा, यादवेंद्र दत्त यादव, यथार्थ सेठ अफसरों को प्रमोशन मिला है। इनमें से अनिल कुमार को हरिद्वार और मो रिजवान का बेंगलुरू ट्रांसफर किया है।
