12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमराठा आंदोलन हुआ हिंसक, हाईवे पर कई बसें फूंकी, शरद पवार बोले-...

मराठा आंदोलन हुआ हिंसक, हाईवे पर कई बसें फूंकी, शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में चल रही तानाशाही

Published on

जालना

महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण ह‍िंसक हो गया है। आरक्षण की मांग को लेकर जालना के अंतरवाली सराती में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुल‍िस ने लाठीचार्ज कर द‍िया। इसका असर धुले-सोलापुर हाईवे पर पड़ा। मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद धुले-सोलापुर राजमार्ग पर कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। इस घटना पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बातचीत हुई। इस दौरान बिना वजह लाठी से हमला किया गया है। चर्चा के बाद भी पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया। इस मामले में गृह मंत्रालय ने आक्रामक रुख अपनाया है। मैं इस लाठी हमले की निंदा करता हूं।

दरअसल मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को जालना के शाहगढ़ में मराठा जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार को मराठा समुदाय को आरक्षण देने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन राज्य सरकार की ओर से आरक्षण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेने पर आखिरकार आंदोलनकारियों ने अंतरवाली सराती में भूख हड़ताल शुरू कर द‍िया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि जब तक राज्य सरकार मराठा आरक्षण पर कोई ठोस फैसला नहीं लेती, वे अनशन खत्म नहीं करेंगे।

हमले में कई जख्‍मी
इस बीच यह देखा गया है कि पुलिस की ओर से जबरन प्रदर्शनकारियों को उठाने की कोश‍िश की गई। व‍िरोध पर पुल‍िस ने लाठीचार्ज कर द‍िया। इससे महिला प्रदर्शनकारी घायल हो गईं। शुरुआती जानकारी है कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं।वहीं वडीगोद्री हाईवे पर प्रदर्शनकारियों की ओर से दो बसें जला दी गईं और दो बसों पर पथराव किया गया। प्रारंभिक सूचना है कि एक ट्रक भी जला दिया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद सोलापुर हाईवे पर तीन से चार बसें फूंक दी गई हैं।

लाठीचार्ज का सार्वजनिक परिवहन पर असर
मराठा क्रांति मोर्चा के अनशनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद इसका असर पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर वाहन जलाने की घटनाएं सामने आने के कारण एसटी निगम की ओर से सावधानी बरती गई है। बीड जाने वाली बसों को छत्रपति संभाजीनगर सिडको बस स्टैंड पर रोक दिया गया है। बीड जाने वाली बसों को पचोड़ बस स्टैंड पर रोका जाता है। एहतियात के तौर पर अचानक रोकी गई बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

शरद पवार ने बोला हमला
जलाना में मराठा आरक्षण मांग रहे कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज के मामले में शरद पवार ने ट्वीट करके कहा क‍ि महाराष्ट्र में इस वक्त सिर्फ और सिर्फ तानाशाही चल रही है। राज्य सरकार और गृह विभाग को राज्य में शांति बनाए रखने का काम सौंपा गया है। लेकिन गृह मंत्रालय के प्रशासकों ने मराठा प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया है। ये बहुत परेशान करने वाली बात है। जालना में हुई इस अमानवीय घटना के लिए राज्य का गृह मंत्रालय जिम्मेदार है और मैं सार्वजनिक रूप से इस घटना की निंदा करता हूं।

अशोक चव्हाण का बयान
मराठा आरक्षण की मांग करने वालों पर लाठीचार्ज की घटना पर अशोक चव्हाण ने कहा क‍ि मैं जालना में मनोज जारांगे पाटिल के चल रहे विरोध प्रदर्शन को अमानवीय तरीके से कुचलने की राज्य सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं। चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने प्रदर्शन पर अंधाधुंध आंसू गैस और लाठियां बरसाईं। सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में जबरदस्ती की ज्यादती साफ नजर आ रही है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...