– सामुदायिक भवन के आसपास उग रही है बड़ी-बड़ी गाजर घास
भोपाल
बाग मुगालिया एक्सटेंशन विवेकानंद सामुदायिक भवन के अंदर साफ सफाई नहीं हो रही गाजर घास चारों तरफ लगी हुई है कचरा भी हो रहा है पानी की टंकी, पानी बिजली कनेक्शन यहां पर कट गया है लैट्रिन बाथरूम टूटे पड़े हैं नगर निगम वार्ड नंबर 55 में स्थित यह सामुदायिक भवन आम जनता के लिए 4660 किराए पर दिया जाता है लेकिन रखरखाव के अभाव में यह सामुदायिक भवन जर्जर हो रहा है जोन नंबर 13 में यह क्षेत्र आता है। बाग मुगलिया एक्सटेंशन समिति के अध्यक्ष उमाशंंकर तिवारी ने बताया कि कई बार निवेदन करने के बाद भी यहां पर पानी बिजली कनेक्शन पुताई एवं अन्य सुधार कार्य नहीं हो रहे हैं। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी साफ सफाई एवं उचित व्यवस्था शीघ्र कराएं।
