29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

भेल राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Published on

भोपाल

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के समूहों को क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किए गये। सांस्कृतिक महोत्सव में कथक के रंग के अंतर्गत श्रावण मास को कथक नृत्य के माध्यम से 30 नायिकाओं द्वारा भगवान शंकर का रौद्र रूप में रुद्राष्टकम नृत्य की प्रस्तुति, उनके श्रंगार में श्रंगारिक प्रस्तुति, नायिकाओं के विभिन्न रुपों द्वारा सावन के विभिन्न रुपों को नृत्य शैली से दिखाया।

सावन में गाये जाने वाले गीत कजरी, दादरा, मेघ-मल्हार, मियां मल्हार, झूला हिंडोला कथक नृत्य के द्वारा विख्यात नृत्यांगना अमिता खरे जी के मार्ग दर्शन और संयोजन में प्रस्तुत किए गए। जवाहरलाल नेहरू विद्यालय भेल द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत समूह गान की प्रस्तुति दी गई। कथक नृत्य और समूह गायन की प्रस्तुति पर शहीद भवन में उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं द्वारा तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा सभागार गूंजायमान हो उठा।

अंतरविद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 एवं 2 के छात्र छात्राओं द्वारा स्वप्रेरणा से विभिन्न चित्र बनाए, कक्षा 3 और 4 के छात्र छात्राओं द्वारा सीनरी-दृष्य बनाए, कक्षा 5 एवं 6 के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय बनाना, कक्षा 7 एवं 8 के छात्र छात्राओं द्वारा ध्वजारोहण, कक्षा 9 एवं 10 के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ध्वजारोहण और कक्षा 11 एवं 12 के छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को युद्ध में लड़ते हुए प्रेरणादायी चित्रकला से अपनी भावनाएं व्यक्त की और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने पुरस्कार जीते।

अतिथियों, छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत मंच के पदाधिकारियों ने किया। स्वागत भाषण मंच के अध्यक्ष एम बी खान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील पांडेय , राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, उपाध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण, विशेष अतिथि किशन सूर्यवंशी , अध्यक्ष नगर निगम एवं कैलाश नाथ तिवारी आईपीएस विशेष पुलिस महानिदेशक सेवानिवृत्त थे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं में एन चन्द्रशेखर, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, स्पर्श द्विवेदी, डाक्टर साक्षी भारद्वाज, अयान खान, अखलाख खान, सुश्री रक्षंदा जाहिद, सुश्री राजकुमारी श्रीवास्तव, सुश्री विभा श्रीवास्तव, सुश्री नीति श्रीवास्तव, सुश्री सुभानी सिटोके, सुश्री पूर्वाएक वोटे, सुश्री अदिति सिंह रावत का सम्मान किया गया।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...