12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलमैच के दौरान अश्लील इशारा कर फंसे गौतम गंभीर, सफाई में कहा-...

मैच के दौरान अश्लील इशारा कर फंसे गौतम गंभीर, सफाई में कहा- वो लोग देशविरोधी नारे लगा रहे थे

Published on

पल्लेकेले

अगर गौतम गंभीर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर हो तो वहां कोहली-कोहली की हूटिंग होना, अब मानो ट्रेंड सा बन चुका है। श्रीलंका में जारी एशिया कप 2023 में भारत-नेपाल के बीच 4 सितंबर को एक मुकाबला खेला गया। गौतम गंभीर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की ओर से कमेंट्री कर रहे थे। बारिश के ब्रेक के दौरान जब वह स्टैंडियम में कहीं जा रहे थे तो पीछे से हूटिंग के जवाब में मिडिल फिंगर दिखा दी। उनका यह आपत्तिजनक इशारा कैमरा में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर लोग गौतम गंभीर को ट्रोल करने लगे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीजेपी की टिकट पर लोकसभा पहुंचे सांसद के आचरण पर भी सवाल उठने लगे। ऐसे में अब गौतम गंभीर ने पूरे मामले पर सफाई पेश की है।

क्या देशविरोधी नारे लग रहे थे?
श्रीलंका में एशिया कप कवर करने गए भारतीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ दिखता है वह पूरा सच नहीं होता। गंभीर ने भीड़ की ओर धोनी-धोनी या कोहली-कोहली हूटिंग की बजाय देशविरोधी नारे की बात कही। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज की माने तो भीड़ में मौजूद कुछ पाकिस्तानी फैंस भारत और कश्मीर के बारे में अनाप-शनाप बातें बोल रहे थे। एंटी इंडिया नारे लगा रहे थे। ऐसे में वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में ऐसा रिएक्शन दिया।

गौतम-विराट की पुरानी अदावत
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब गौतम गंभीर फैंस से इस तरह भिड़े हो। पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल 2023 के दौरान शुरू हुई थी, जब गौतम गंभीर ने बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस को मुंह बंद करने का इशारा किया था। इसके बाद विराट कोहली ने लखनऊ सुपरजायंट्स के एकाना स्टेडियम में इसका जवाब दिया था, जो टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर को अखर गई. वहां दोनों दिग्गज बीच मैदान आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ ने बीच-बचाव किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...